•   Thursday, 05 Feb, 2026
Varanasi police station Chitaipur police team arrested an accused with twenty one stolen bicycles.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की एक्कीस साइकिल के साथ किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.12.2025 को मु0अ0सं0- 223/2025 धारा- 303 (2 317(2) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि० काशीपुर कुरहुआ पोट कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की गई 21 अदद साइकिल के साथ मलिहान बस्ती थाना क्षेत्र चितईपुर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण दिनांक 18.12.2025 को वादी मुकदमा द्वारा अपने घर के सामने से अपनी बेटी क साइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-223/25 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान साइकिल चोर अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि० काशीपुर कुरहुआ पो० कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को मलिहान बस्ती से उपरोक्त चोरी किये साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकित पाण्डेय उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं पहले भी कई साइकिल चुरा चुका हूँ। मैंने इस साइकिल को अभी कुछ दिन पहले गणेशपुरी कालोनी से चुराया था और कड़ाई से पूछा गया तो बताया कि मैं चितईपुर और लंका रोहनिया से बहुत सारी साईकिलें चुराया हूँ। जिन्हें सत्संग बिहार कालोनी प्राइमरी स्कूल के पीछे झाडियो में छुपाकर रखा है। अभियुक्त द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँच कर चोरी के अन्य 20 साइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 18.12.2025 को, स्थान- मलिहान बस्ती थाना क्षेत्र चितईपुर से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी का विवरण :- 1. HERO रंग काला व नीला 2. HERO रंग ग्रे 3. SERNITY रंग आसमानी

4.NEUTRON STRYTER रंग काला 5. APPGROW रंग लाल व काला 6. LEADER SPORT रंग

ऑरेन्ज व काला 7. AVON रंग लाल व काला 8. HERO रंग पीला व काला 9. BAZOOKA रंग नीला 10.

AVON रंग काला (कैरीयर काला रंग का) 11. AVON रंग काला (कैरीयर सिल्वर रंग का) 12. HERCULES

रंग काला 13. BAZOOKA रंग काला व नीला 14. STRYDER CRUGER रंग लाल व काला 15.

ATLAS रंग लाल व काला 16. HERCULES रंग काला 17. AVON रंग काला (बिना घण्टी के) 18.

STRYDER रंग काला व नीला 19. BSA रंग हरा 20. HERCULES 21. STRYDER कुल 21 साइकिल

बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू पुत्र प्रमोद पाण्डेय नि० काशीपुर कुरहुआ पो० कुरहुआ थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।

अपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0-223/2025 धारा-303 (2) 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी

2. मु0अ0सं0-0090/2022 धारा-379,411 भादवि थाना चितईपुर कमि० वाराणसी

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र०नि० अतुल कुमार सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी चितईपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. म0उ0नि0 निहारिका साहू थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0 का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. हे0 का0 सतीश चन्द थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पलिस उपागत काशी जोन

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)