•   Friday, 16 Oct, 2026
Varanasi Rohaniya police arrested one wanted accused in a case related to human trafficking.

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मानव तस्करी से संबंधित मुकदमें में 1 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मानव तस्करी से संबंधित मुकदमें में 1 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0070/2025 धारा 87, 351(2), 123,143, 137(2), 351 (3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्ता उम्र करीब 32 वर्ष को आज दिनांक 15.10.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत टेंगड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 14.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनियां पर लिखित प्रार्थना पत्र, प्रतिवादीगण द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष व उसकी सहेली उम्र करीब 13 वर्ष को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर तस्करी करने के सम्बन्ध मे प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01 नफर अभियुक्ता, उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 15.10.2026 को समय करीब 10:30 बजे, थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत टेंगड़ा मोड़ के पास से।

आपराधिक इतिहास -

1. मु0अ0सं0 0070/2025 धारा 87,351 (2), 123, 143, 137(2), 127 (2) बी0एन0एस0 थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 189/2024 धारा 366,376,419,420, 120बी भा0द0वि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 005/2026 धारा 305ए, 317 (2), 318 (4), 351 (3) बी0एन0एस० थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।

4. मु0अ0सं0 0053/2023 धारा 328,420, 120बी भा0द0वि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 अमरनाथ यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 जयकान्त पाण्डेय थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

5. हे0का0 चन्द्रदीप मौर्य थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

6. म0का0 रचना सरोज थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)