•   Thursday, 15 Oct, 2026
Varanasi Chetganj police arrested one accused and one juvenile for stealing a scooter and recovered

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी करने वाला 1 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी गिरफ्तार कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी करने वाला 1 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी गिरफ्तार कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना व सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कूटी चोरी करने वाले अभियुक्त आनन्द मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी शिवसेवक पट्टी पोस्ट सूर्यभानपुर (सूरजभानपुर) थाना कोईरौना जनपद भदोही संतरविदास नगर व 01 बाल अपचारी दिनांक- 13.10.2026 को गिरफ्तार। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा खुद की स्कूटी चोरी होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया

जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा- 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिस पर थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की मदद से दिनांक- 13.10.2026 को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास लकड़ी मंडी जाने वाले मार्ग से 01 अभियुक्त आनन्द मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी शिवसेवक पट्टी पोस्ट सूर्यभानपुर (सूरजभानपुर) थाना कोईरौना जनपद भदोही संतरविदास नगर उम्र करीब 21 वर्ष व 01 बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की स्कूटी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. आनन्द मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासी शिवसेवक पट्टी पोस्ट सूर्यभानपुर (सूरजभानपुर) थाना कोईरौना जनपद भदोही संतरविदास नगर उम्र करीब 21 वर्ष

2.01 बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 13.10.2026 को, स्थान- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय

के पास लकड़ी मंडी जाने वाले मार्ग से ।

बरामदगी का विवरणः- चोरी की 01 स्कूटी बरामद।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. म0उ0नि0 निहारिका साहू चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. उ0नि0 राहुल बरनवाल क्राइम टीम थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

4. उ0नि0 भरत पाण्डेय थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

5. का0 रितिक राज थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

6. का0 अनुज कुमार थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

7. का0 गोविन्द यादव थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

8. रि0का0 रामकेश थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)