•   Wednesday, 14 Oct, 2026
Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mohit Agarwal reviewed the security arrangements traffic management and crowd control in view of the proposed arrival tour public meeting and accommodation programme of Hon'ble Chief Minister of Uttar Pradesh and gave neces

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण, जनसभा एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण, जनसभा एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण, जनसभा एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई ।

 

मुख्य दिशा-निर्देश—

 

 ड्यूटी ब्रीफिंग एवं पुलिस बल की तैनाती

समस्त अधिकारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दें। सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं कार्यप्रणाली से भली-भांति अवगत कराया जाए।

 

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर ड्यूटी संभालना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर ड्यूटी में विलंब अथवा लापरवाही न हो तथा प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर आवश्यकतानुसार पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें।

 

वीवीआईपी सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था

 

ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अपने आसपास की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी रूट की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। निगरानी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए। तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आसपास के क्षेत्रों, भवनों एवं गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को दी जाए।

 

असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस एवं अन्य ठहरने के स्थानों पर सघन चेकिंग तथा आवश्यकतानुसार व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए, जिससे किसी भी अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

 

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। बिना निर्धारित सुरक्षा जांच के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए तथा महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए।

 

 यातायात एवं भीड़ प्रबंधन

 

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस विशेष सतर्कता बरते। आवश्यकता के अनुसार निर्धारित डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो और यातायात का संचालन सुगम बना रहे।

वीवीआईपी रूट से जुड़ी गलियों, कट, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यकतानुसार रस्सों एवं बैरिकेडिंग का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा किसी भी स्थान पर अनावश्यक जमावड़ा न होने दिया जाए।

 अनुशासन, समन्वय एवं पर्यवेक्षण

 

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करें तथा अपना पूरा ध्यान निर्धारित दायित्वों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्रित रखें। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतते हुए सतर्क एवं सक्रिय बना रहे।

सभी प्रभारी अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ निरंतर समन्वय एवं प्रभावी संवाद बनाए रखें। ड्यूटी के दौरान सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल निर्णय लेते हुए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जाए।

पुलिस आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण एवं पर्यवेक्षण करते रहें। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण, जनसभा एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रभावी निगरानी रखी जाए। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाए तथा होटल, ढाबों एवं गेस्ट हाउसों की सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए। 

कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी संचालन कर भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग न करें तथा पूर्ण सतर्कता बरतें। सभी प्रभारी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण एवं पर्यवेक्षण करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)