•   Wednesday, 14 Oct, 2026
Varanasi Police Station Sarnath arrested two accused related to selling banned Chinese Manjha 3 kg 865 grams of banned Chinese Manjha was recovered.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेचने से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 3 किलो 865 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चाइनीज मांझा बेचने से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 3 किलो 865 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध तथा पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 12.10.2026 को थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चन्द्रा चौराहे से आगे बलुआ रोड पर स्थित दो दुकानों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दुकानदार 1. भानु प्रकाश पुत्र चुनमुन राम शर्मा, निवासी आशापुर, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 35 वर्ष तथा 2. सुनील चौहान पुत्र मक्खन चौहान, निवासी आशापुर, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष की दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज/नायलन मांझा बरामद हुआ। भानु प्रकाश की दुकान से 02 किलो 135 ग्राम तथा सुनील चौहान की दुकान से 01 किलो 730 ग्राम, इस प्रकार कुल 03 किलो 865 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 12.10.2026 को समय करीब 17:35 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0517/2026, धारा 223, 293, 125 बी0एन0एस0 एवं धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. भानु प्रकाश पुत्र चुनमुन राम शर्मा, निवासी आशापुर, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी, उम्र करीब 35 वर्ष। 2. सुनील चौहान पुत्र मक्खन चौहान, निवासी आशापुर, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 12.10.2026 को समय करीब 17:35 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत बलुआ रोड पर स्थित दो दुकानों से।

बरामदगी का विवरण-

भानु प्रकाश की दुकान से 02 किलो 135 ग्राम तथा सुनील चौहान की दुकान से 01 किलो 730 ग्राम, कुल 03 किलो 865 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0517/2026, धारा 223, 293, 125 बी0एन0एस0 एवं धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम,

1986 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 राम अजोर, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 विनोद कुमार, थाना सारनाथ, कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)