•   Sunday, 08 Feb, 2026
Varanasi Rajatalab police station arrested Govind Singh Patel a wanted accused in the POCSO Act case.

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गोविन्द सिंह पटेल को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गोविन्द सिंह पटेल को किया गिरफ्तार

वाराणसी:- थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से मु0अ0सं0 22/2026, धारा 65(1), 333, 75(1), 351(2) बी.एन.एस. व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द सिंह पटेल पुत्र गुलाब पटेल, निवासी ग्राम रखौना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त अभियोग के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना राजातालाब पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त उनके घर पर फर्नीचर का कार्य करता था। आरोप है कि अभियुक्त ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 
घटना की जानकारी होने पर उसे कार्य से हटा दिया गया, जिसके बाद भी अभियुक्त द्वारा पीड़िता को लगातार परेशान किया जाता रहा। स्कूल आते-जाते समय अश्लील हरकतें करना तथा मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देना भी आरोपित है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)