पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तदोपरान्त वरिष्ठ अधिकारीगण संग गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तदोपरान्त वरिष्ठ अधिकारीगण संग गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक संख्या एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं जन-सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम व जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रमुख बिंदु—
1. महाकुम्भ की तर्ज पर की जाये व्यवस्थायें-
महाकुम्भ ‘पलट प्रवाह’ की तर्ज पर महाशिवरात्रि पर्व हेतु भीड़ प्रबंधन की रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे दर्शनार्थियों का आवागमन, दर्शन एवं पूजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहे ।
2. सुरक्षा व्यवस्था-
पुलिस, पीएसी एवं अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी ।
सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाएगी।
3. भीड़ प्रबंधन एवं दर्शन व्यवस्था-
दर्शनार्थियों के सहज एवं व्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी।
निर्धारित स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं ।
प्रवेश एवं निकास मार्गों का पूर्व निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा।
4. प्रतिबंधित वस्तुओं पर नियंत्रण-
मंदिर प्रवेश द्वारों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की स्पष्ट सूची प्रदर्शित करने हेतु साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
जगह-जगह बैगेज काउंटर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
5. यातायात प्रबंधन-
विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत रूट डायवर्जन, वन-वे एवं नो-व्हीकल जोन लागू किया जाएगा।
बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कराया जाएगा।
किसी भी दशा में सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
मार्गों पर सुदृढ़ बैरिकेटिंग एवं आवश्यकतानुसार बैरियर लगाए जाएंगे।
6. आपातकालीन सेवायें-
फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड एवं एम्बुलेंस टीमों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
7. जनसुविधा एवं संवाद व्यवस्था-
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मार्गदर्शन हेतु पीए सिस्टम के माध्यम से निरंतर उद्घोषणा की जाएगी।
पुलिसकर्मियों को दर्शनार्थियों के प्रति विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।
आज दिनांक 07.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत संभावित अत्यधिक संख्या एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण उपरांत मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
महाकुम्भ ‘पलट प्रवाह’ की तर्ज पर सुव्यवस्थित आवागमन, दर्शन एवं पूजन सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है। पुलिस, पीएसी एवं अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
होल्डिंग एरिया, पूर्व निर्धारित प्रवेश-निकास मार्ग, प्रतिबंधित वस्तुओं हेतु साइन बोर्ड एवं बैगेज काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।
विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत रूट डायवर्जन, वन-वे एवं नो-व्हीकल जोन लागू होंगे तथा वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही कराई जाएगी।
फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड व एम्बुलेंस टीमों को अलर्ट रखा गया है तथा पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त गोविन्द सिंह पटेल को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तदोपरान्त वरिष्ठ अधिकारीगण संग गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
