•   Tuesday, 22 Sep, 2026
Varanasi Police Station Shivpur arrested one accused in connection with the case of rape threats etc. to a girl.

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0423/2026 धारा 64(2) (K), 61(2), 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सागर पुत्र स्व० बनारसी निवासी ग्राम कानूडीह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को दिनांक 20.09.2026 को समय करीब 20.50 बजे थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत चांदमारी रिंगरोड अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 16.09.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर पर, अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करना, विरोध करने पर गाली गलौज व धमकी देने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

सागर पुत्र स्व० बनारसी निवासी ग्राम कानूडीह थाना शिवपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 34 वर्ष।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत चांदमारी रिंगरोड अण्डर पास से, दिनांक 20.09.2026 को समय करीब 20.50 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0423/2026 धारा 64(2) (K), 61(2),115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 संजय कुमार राय थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

3. का0 आकाश कुमार थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)