वाराणसी थाना सिगरा पलिस द्वारा यादव पेइंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा मौके से 4 लड़कियों व महिलाओं व 2 पुरुषों को बरामद किया गया
वाराणसी थाना सिगरा पलिस द्वारा यादव पेइंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा मौके से 4 लड़कियों व महिलाओं व 2 पुरुषों को बरामद किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-0403/2026 धारा- 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधि० 1956 (सिट अधि० पुननिर्मित) थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अर्जुन सिंह यादव निवासी ग्राम गोपुर सराय गोकुल थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 26 वर्ष को पिलर नं0 50 के सामने टवेरा गली के पास यादव पेइंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस से दिनांक 20/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज मय हमराह फोर्स के उच्चाधिकारीगण से प्राप्त आदेश व निर्देश के क्रम में अवैध कार्य के जुआ, सट्टा, देह व्यापार, अवैध हुक्का बार व मादक द्रव्यों की बिक्री आदि के रोकथाम हेतु थाना सिगरा क्षेत्र भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना क्षेत्र सिगरा अन्तर्गत कैण्ट पिलर नं0 50 के सामने टवेरा गली में स्थित यादव पेईंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस के विभिन्न कमरों में राजेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के द्वारा भोली भाली लड़कियों को काम का लालच देकर अपने यादव पेईंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस में बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का धन्धा कराकर धन उगाही कर रहे हैं कई लड़कियां व औरते अपनी स्वेच्छा से आकर देह व्यापार व धन्धा करती है तथा ग्राहकों से पैसा प्राप्त करती है, इस समय कई लड़कियां व ग्राहक मौजूद है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास करके सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिगरा को मय फोर्स के मौके पर तलब किया गया और मुखबिर द्वारा बताये गये हुए स्थान पर तलाशी लिया गया तो मुखबिर द्वारा बतायी गयी सूचना सही पायी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- अभिषेक यादव पुत्र अर्जुन सिंह यादव निवासी ग्राम गोपुर सराय गोकुल थाना जमानिया गाजीपुर उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 20/09/2026, स्थान- पिलर नं0 50 के सामने गली के पास यादव पेइंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस थाना क्षेत्र सिगरा।
बरामदगी का विवरणः-
1) 07 अदद मोबाइल फोन।
2) नगद 3800/- रुपये।
3) कंडोम बन्द पैकेट व यूज्ड कण्डोम रैपर।
4) 02 रजिस्टर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विकास सिंह, चौकी प्रभारी विद्यापीठ पार्थ तिवारी
3. उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 एजाज हुसैन स०पु० आयुक्त चेतगंज कमि० वारणसी।
5. का0 अवनीश यादव स०पु०आयुक्त चेतगंज कमि० वारणसी।
6. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि०आ० पवन गोंड थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि०आ० यश्वन्त कुमार सिंह थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. रि०आ० रवि कुमार थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
10. का0 गोविंद कुमार थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
11. रि0म0का0 महिमा तिवारी थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
12. रि0म0का0 निक्की राय थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
13. रि0म0का0 प्रिया गोंड थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
14.रि0म0का0 स्वेता सरोज थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पलिस द्वारा यादव पेइंग गेस्ट हाउस व भोले शंकर बस सर्विस की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा मौके से 4 लड़कियों व महिलाओं व 2 पुरुषों को बरामद किया गया