वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 01 नफर नामजद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 01 नफर नामजद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0194/2025 धारा 87/137(2) व 64(2)m, बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त आशू राजभर पुत्र राकेश राजभर निवासी ग्राम सथवा चौराहा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 14.50 बजे सथवा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 25.04.2025 को वादी मुकदमा ने थाना सारनाथ पर प्रार्थना पत्र दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को अभियुक्त आशू राजभर बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 0194/2025 धारा- 87/137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पीड़िता/अपहृता को दिनांक 16.05.2026 को सकुशल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
आशू राजभर पुत्र राकेश राजभर निवासी ग्राम सथवा चौराहा थाना सारनाथ वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-
सथवा चौराहा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 14.50 बजे।
आपराधिक इतिहास:-
मु0अ0सं0 0194/2025 धारा 87/137(2) व 64(2)m, बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 पंकज कुमार सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 01 नफर नामजद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
निरीक्षण में सीनियर केयर सेंटर और सारनाथ जोन कार्यालय के निर्माण में मिली खामियां धीमी गति और घटिया निर्माण सामग्री पर नगर आयुक्त ने लगाया अर्थदंड, निर्माण में गड़बड़ी पर दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना