वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोरी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद
वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल चोरी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद
पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त, रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0156/2026 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी का सफल अनावरण करते हुए, चोरी किए गए मोबाइल के साथ अभियुक्त मो० आशिफ पुत्र स्व० शफीक अहमद निवासी- कन्हईसराय, हरपालपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 11.05 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत भट्ठी अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आज दिनांक 17.05.2026 को वादी मुकदमा ने थाना लोहता पर हरपालपुर स्थित एक चाय के दुकान से खुद का मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना लोहता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 रवि गोंड द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-
मो० आशिफ पुत्र स्व० शफीक अहमद निवासी कन्हईसराय, हरपालपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत भट्ठी अण्डरपास से, दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 11.05 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
1. कुल 01 अदद चोरी का मोबाईल (इनफिनिक्स)।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0350/2017 धारा 323,354 (ख), 452,504,506 भादवि थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0134/2018 धारा 147,323,342,506 भादवि थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 0298/2020 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 0156/2026 धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रवि गोंड थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 प्रविन कुमार सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 जगदीश कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले से संबंधित 01 नफर नामजद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
निरीक्षण में सीनियर केयर सेंटर और सारनाथ जोन कार्यालय के निर्माण में मिली खामियां धीमी गति और घटिया निर्माण सामग्री पर नगर आयुक्त ने लगाया अर्थदंड, निर्माण में गड़बड़ी पर दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना