वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राणघातक हमला कर घायल करने आदि के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राणघातक हमला कर घायल करने आदि के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित /फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व मे थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0169/2026 धारा-109(1) बी०एन०एस० से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त नितिन कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी बीकापुर हरदत्तपुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी को दिनांक 01.06.2026 को समय 20.15 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांर्गत हरदत्तपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना रोहनियां द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 01.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनियां पर, विपक्षीगण द्वारा वादी के भांजे पर प्राणघातक हमला करते हुए गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नितिन कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी बीकापुर हरदत्तपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना रोहनियां क्षेत्रांर्गत हरदत्तपुर स्टेशन से, दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 20.15 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0169/2026 धारा-109 (1) बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी
3. का0 शीत कुमार वर्मा थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 राकेश कुमार थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
नमो घाट, राजघाट सहित विभिन्न घाटों एवं राजघाट-गोलगड्डा-आरटीसी मार्ग का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, अतिक्रमण हटवाने तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये जाने के संबंध में
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीडिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया