•   Thursday, 26 Mar, 2026
Varanasi Police Station Mirzamurad arrested accused Udaybhan with 193 grams of illegal marijuana.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने 193 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त उदयभान को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस ने 193 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त उदयभान को किया गिरफ्तार

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस के उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी खजुरी व उनकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरपुर हरसोस बॉर्डर के पास से अवैध मादक पदार्थ बेच रहे अभियुक्त उदयभान पुत्र देवमूर्ति प्रसाद निवासी दरेखू, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 56 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। 
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में रखी 29 पुड़ियों में कुल 193 ग्राम गांजा एवं बिक्री के 650 रुपये बरामद किए गए।

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0082/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह अपने जीविकोपार्जन हेतु बाहरी जनपद से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर घूम-घूम कर अधिक दामों पर बेचता था। आज वह हरपुर के पास बिक्री हेतु खड़ा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)