वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा ₹2630/- नगद व 52 ताश के पत्तों की बरामदगी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा ₹2630/- नगद व 52 ताश के पत्तों की बरामदगी
वाराणसी थाना फूलपुर के उ0नि0 सत्यजीत सिंह (चौकी प्रभारी कंठीराव, फूलपुर) मय पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ताड़ी कर्बला के पास, बह्द ग्राम ताड़ी के निकट जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹1420/- तथा मालफड़ के ₹1210/- सहित कुल ₹2630/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–91/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् हैः–*
इस्तियाक अंसारी पुत्र स्व0 हाजी सलाउद्दीन, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
अशोक सेठ पुत्र स्व0 रामाशंकर सेठ, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
मंगल कुमार पुत्र स्व0 राजनाथ, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।
वाराणसी थाना दशाश्वमेध पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों/दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार/धनलाभ करने वाले 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा ₹2630/- नगद व 52 ताश के पत्तों की बरामदगी