वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10,941/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10,941/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी:- थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग, वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिहोरवां में हनुमान मंदिर के पास बगीचे में जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त फड़ से ₹10,500/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹441/- नगद बरामद किए गए। इस प्रकार कुल ₹10,941/- नगद बरामद हुए।
मौके से एक अन्य व्यक्ति विकास वर्मा पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम सिहोरवां, थाना जंसा, वाराणसी के फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जंसा पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1. मनीष कुमार पुत्र गुलाबचन्द्र, निवासी ग्राम कपरफोरवां, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष।
2. बृजेश कुमार पुत्र देवनाथ, निवासी ग्राम कपरफोरवां, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष।
3. रिंकू गौंड पुत्र तुलसी गौंड, निवासी ग्राम सिहोरवां, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण–
₹10,500/- नगद (जुआ फड़ से बरामद)।
₹441/- नगद (जामा तलाशी से बरामद)।
52 अदद ताश के पत्ते।
कुल बरामद नकदी: ₹10,941/-
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अंशू पाण्डेय, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अजय कुमार यादव, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 शुभम राय, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 रविशंकर, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 शुभम गौड़, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि0का0 शुभम यादव, थाना जंसा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2,225 कीपैड मोबाइल फोन एवं 113 सिमकार्ड बरामद
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10,941/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद