वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2,225 कीपैड मोबाइल फोन एवं 113 सिमकार्ड बरामद
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2,225 कीपैड मोबाइल फोन एवं 113 सिमकार्ड बरामद
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में दिनांक 17.10.2026 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बरकी पेट्रोल पंप के पास खड़े एक डीसीएम वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (बंद अवस्था में), 2,225 कीपैड मोबाइल फोन (बंद अवस्था में) एवं विभिन्न कंपनियों के 113 सिमकार्ड बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹2,149/- नकद बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा मौके से पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0149/2026, धारा 317(2) एवं 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः
1. बाबुर अली पुत्र इक्षा नबी शेख, निवासी काजीसाहा मोलापारा, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 36 वर्ष।
2. मंटू खां पुत्र करीम खां, निवासी खानपारा मझयमपुर, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 56 वर्ष।
3. नारजूल शेख पुत्र अलारद्दीन शेख, निवासी नबाबबरी नवपोखरिया, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 34 वर्ष।
4. लालबाबू शेख पुत्र अलखरहमान शेख, निवासी बाडापारा मझयमपुर, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 31 वर्ष।
5. मिलन शेख पुत्र जयहिन्दर शेख, निवासी काजीसाहा मोलापारा, थाना बेलडांगा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 44 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः
1. 445 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (बंद अवस्था में)।
2. 2,225 अदद कीपैड मोबाइल फोन (बंद अवस्था में)।
3. 113 अदद विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड।
4. एक डीसीएम वाहन संख्या WB57F5150, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
पूछताछ का विवरणः
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे फेरी का काम करते हैं तथा विभिन्न गांवों एवं शहरों में घूमकर कबाड़ के नाम पर मोबाइल फोन खरीदते थे। उनके अनुसार, कुछ मोबाइल फोन चोरी करके एकत्र किए जाते थे तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्हें खराब कर दिया जाता था। इसके बाद मोबाइल फोन एवं सिमकार्ड को झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बेचने के लिए ले जाया जाता था।
अभियुक्तों ने बताया कि वे मोबाइल फोन मुर्शिदाबाद बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। प्रकरण में अभियुक्तों के बयानों एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
1. विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बाजार कालिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 रितेश कुमार, चौकी प्रभारी धवकलगंज, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 प्रवीण कुमार पाण्डेय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 आयुष कुमार ओझा, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 वैभव त्रिपाठी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि0का0 रामआशीष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि0का0 अखिलेश्वर, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. रि0का0 आदित्य राय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
10. रि0का0 योगेश यादव, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी महोदया द्वारा ₹25,000/- के पुरस्कार की घोषणा की गई।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2,225 कीपैड मोबाइल फोन एवं 113 सिमकार्ड बरामद
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10,941/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद