•   Wednesday, 18 Mar, 2026
Varanasi Mirzamurad police arrested Sintu an accused wanted under the POCSO Act.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सिन्टू गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सिन्टू गिरफ्तार

आज दिनांक 17.03.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर करधना पोखरा के पास से मु0अ0सं0 70/2026, धारा 75(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सिन्टू पुत्र टिकोरी, निवासी ग्राम करधना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा पानी मांगने के बहाने घर में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की गई। 
विरोध करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा वादिनी पक्ष के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। 
प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।


सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)