•   Wednesday, 18 Mar, 2026
Accused Ghanshyam was arrested by the Manduadih police team in the case of murdering his mother in H Varanasi. The weapon used in the incident was recovered.

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रान्तर्गत हरिजन बस्ती भुल्लनपुर में अपनी मां की हत्या करने के मामले में अभियुक्त घनश्याम को थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रान्तर्गत हरिजन बस्ती भुल्लनपुर में अपनी मां की हत्या करने के मामले में अभियुक्त घनश्याम को थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0088/20103 धारा 26 (1) बी०एन०एस० थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त घनश्याम पुत्र दुख्खु राम निवासी पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी को दिनांक-16.03.2026 को समय करीब 22.20 बजे पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती भुल्लनपुर थाना मंडुआडीह से गिरफ्तार किया गया तथा मौके से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे की रॉड को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-16.03.2026 को अभियुक्त घनश्याम उपरोक्त द्वारा नशा करने के लिए पैसे की मांग को लेकर अपनी माता शीला देवी पत्नी स्व० दुक्खु राम उम्र करीब 60 वर्ष को लोहे की रॉड व ईट से मारकर मृत्यु कर देने के संबंध में वादी मुकदमा/प्रार्थी बहादुर पुत्र स्व० दुख्खु राम निवासी भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर मु0अ0सं0-88/26 धारा 103(1) बी०एन०एस० पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना प्र०नि० अजय राज वर्मा द्वारा की जा रही है।

विवरण पूछताछ- अभियुक्त घनश्याम उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपनी मां से नशा करने हेतु कुछ पैसे मांगे थे, फिर पैसे न मिलने पर अपनी मां को लोहे की रॉड व ईट से मार दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

घनश्याम पुत्र दुख्खु राम निवासी पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह से,

दिनांक-16.03.2026 को समय करीब 22.20 बजे ।

बरामदगी का विवरण आला कत्ल लोहे की रॉड बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 88/103 धारा 26 (1) बी0एन0एस० थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- प्रभारी निरीक्षक ए.आर. वर्मा थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

2- उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दुबे थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

3- उ0नि0 सुनील कुमार राय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)