•   Wednesday, 08 Apr, 2026
Varanasi Cholapur police team arrested 5 accused with a total of 50 liters of illegal raw liquor.

वाराणसी चोलापुर पुलिस टीम द्वारा कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 5 अभियुक्त थाना गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी चोलापुर पुलिस टीम द्वारा कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 5 अभियुक्त थाना गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा धरमपुर बेला गाँव के बाहर चाँदनी ईट मार्का भट्ठा के पास से कुल 05 नफ़र अभियुक्तगण 01- उदित उर्फ उमानाथ पुत्र स्व० नरेश निवासी ग्राम हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 02- वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामाश्रय निवासी ग्राम अजगरा कमना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 03- दिनेश पुत्र रामसूरत निवासी ग्राम अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 04- जितेन्द्र पुत्र विश्वनाथ राम निवासी ग्राम हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 05- प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम परानापट्टी अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक-07.04.2026 को समय 18.45 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-0143/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए, अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

01- उदित उर्फ उमानाथ पुत्र स्व० नरेश निवासी ग्राम हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 50 वर्ष ।

02- वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामाश्रय निवासी ग्राम अजगरा कमना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।

03- दिनेश पुत्र रामसूरत निवासी ग्राम अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 45 वर्ष।

04- जितेन्द्र पुत्र विश्वनाथ राम निवासी ग्राम हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।

05- प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम परानापट्टी अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 33 वर्ष।

बरामदगी का विवरण- कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।

विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हम सब यहीं पर काम करते हैं और अवैध कच्ची शराब बनाकर लोगों को बेचते हैं। इस से हम लोगों को जो पैसे मिलते हैं उसे हम लोग आपस में बराबर-बराबर बाट लेते हैं। ये सब हम लोग अधिक पैसे कमाने की लालच में करते हैं।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

दिनांक-07.04.2026 को समय करीब 18.45 बजे, धरमपुर बेला गाँव के बाहर चाँदनी ईट मार्का भट्ठा के पास से।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 0143/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 राहुल यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप शाही थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 संजीव कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 सत्यदीन यादव थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)