•   Wednesday, 08 Apr, 2026
Arrest of the wanted accused in the kidnapping case registered by Mirzamurad police station Varanasi and safe recovery of the kidnapped girl.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरण के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरण के प्रकरण में पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी।

वाराणसी थाना मिर्जामुराद के उ0नि0 संदीप कुमार सिंह व उ0नि0 धीरज कुमार सिंह तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान

मुखबिर की सूचना पर शिवरामपुर चट्टी नहर के पास से अपहरण के प्रकरण में पंजीकृत मु0अ0सं0–0094/2026, धारा 87/137(2)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित

अभियुक्त राजन राजभर पुत्र अवधनारायण राजभर, निवासी ग्राम मोगलावीर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वादिनी द्वारा दिनांक 05.04.2026 को लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री, उम्र लगभग 15 वर्ष, दिनांक 02.04.2026 को अपने निवास स्थान से उपरोक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाई गई थी,

जिसके संबंध में थाना मिर्जामुराद पर सूचना दर्ज कराई गई थी। उक्त बालिका कुछ समय पश्चात स्वयं अपने घर वापस आ गई थी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

सोशल मीडिया सेल
गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)