•   Friday, 10 Apr, 2026
Varanasi Adampur police arrested two accused for stealing mobile phones and withdrawing money from b

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी कर UPI के माध्यम से बैंक खाते से रुपया निकालने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 9 अदद मोबाइल फोन बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी कर UPI के माध्यम से बैंक खाते से रुपया निकालने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 9 अदद मोबाइल फोन बरामद

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तथा सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी व साइबर सेल टीम के माध्यम से थाना आदमपुर में पंजीकृत मु0अ0स0-059/2026 धारा-303(2) बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट व वढोत्तरी धारा 317(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को दिनांक 08/04/2026 को महेशपुर इन्ड्रटियल एरिया थानाक्षेत्र मडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया तथा कुल 09 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। 

 

उक्त गिरफ्तारी व बरादमगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का विवरणः- वादी मकुदमा द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 11/03/2026 को सुबह लगभग 4.00 AM बजे अपने निवास कोनिया से लखनऊ के लिए निकला था, लेकिन किसी ने कैंट तक के रास्ते में ही मोबाइल चोरी कर लिया, फिर दिनांक 12/03/2026 को मोबाइल खोने की सूचना के साथ Jio का नया सिम लखनऊ में जिओ सेन्टर से प्राप्त किया, लेकिन सिम एक्टिवेट न होने की दशा में पता करने पर यह पता चला कि किसी ने सिम को अपने नाम से jio से Airtel में पोर्ट करा लिया है, साथ ही नयी UPI-ID बनाकर मेरे विभिन्न बैंक खातों से कुल 85860 रु कई खातों में स्थानान्तरित कर दिया है। 

 

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आमदपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

विवरण पूछतांछ- अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर बता रहे है कि हम लोगो के पास बरामद 07 एन्ड्राइड मोबाइल चोरी के है जो अलग-अलग जगह से हम लोगो द्वारा चुराये गये है। इसके पहले भी हम लोगो ने काफी मोबाइल चुराये है। 

 

किसी न किसी माध्यम में उन मोबाइल फोन का लॉक खोल लेते हैं तथा उसके बाद मोबाइल मे लगे सिम से यूपीआई बना लेते है या फिर यूपीआई आईडी का पासवर्ड रिसेट कर लेते है। यदि किसी मोबाइल का लॉक नहीं खुलता है तब सिम को निकालकर दूसरे मोबाइल पर लगाकर उससे लिंक खातो का यूपीआई आईडी बना लेते हैं। फिर यूपीआई से जन सुविधा केन्द्र या किसी अन्य खातो पर पैसा ट्रान्सफर कर इमरजेन्सी बता कर कैश निकाल लेते है। 

 

यदि खाते मे ज्यादा एमाउन्ट होता है और तुरन्त नही निकल पाता तो चोरी किये हुये सिम को किसी दूसरे आपरेटर मे सिम पोर्ट करा लेते है जिससे वह सिम बन्द नहीं होता है और हम लोग कई दिन तक उससे पैसा निकालते है और मोबाइल को जब कोई ग्राहक मिल जाता है उसे बेच देते है। 

 

इस प्रकार हम लोग साइबर फ्राड की घटना करते है। आज भी हम दोनो लोगो के पास जो चोरी के मोबाइल है उनका पासवर्ड तोडकर मोवाइल को बेचने व यूपीआई से पैसा ट्रान्सफर करने का प्रयास कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

 

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0स0- 059/2026 धारा-303 (2) बीएनएस, 66 डी आईटी एक्ट व वढोत्तरी धारा-317(2), 318 (4) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

 

अभियुक्तगण का विवरणः -

 

1- आशीष पाल पुत्र महेश पाल निवासी- सरैया न0-02 जयरामपुर थाना-चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष

 

2- विनोद यादव पुत्र जादू यादव निवासी- भजईपुर खमरिया थाना औराई जनपद भदोही उम्र करीब 40 वर्ष ।

 

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय स्थान- महेशपुर इन्ड्रटियल एरिया थानाक्षेत्र मडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, दिनांक 08-04-20261

 

बरामदगी का विवरणः- कुल 09 अदद मोबाइल फोन (07 एण्ड्राइड व 02 कीपैड)

 

आपराधिक इतिहास-

1. अभियुक्त आशीष पाल -

क्र०स०

जनपद

थाना

मु०अ०स०

धारा

01.

कमि० वाराणसी

कैंट

0443/2022

379/411 भादवि

02.

कमि० वाराणसी

कैंट

0519/2022

379/411 भादवि

03.

कमि० वाराणसी

कैंट

0524/2022

379/411 भादवि

04.

कमि० वाराणसी

कैंट

0050/2023

3(1) गैंगस्टर एक्ट

05.

कमि० वाराणसी

चोलापुर

0392/2022

411, 413, 414 भादवि

2. अभियुक्त विनोद यादव-

क्र०स०

जनपद

थाना

मु०अ०सं०

धारा

01.

जौनपुर

लाइन बाजार

0157/2019

22, 8 एनडीपीएस

02. जौनपुर

सराय ख्वाजा

0201/2023

20, 8 एनडीपीएस

03.

मिर्जापुर

कोतवाली शहर

0568/2016

379, 411 भादवि

04.

जीआरपी प्रयागराज

जी.आर.पी. वाराणसी

0106/2022

380, 411 भादवि

05.

भदोई

औराई

0342/2018

272 भादवि व 60 आबकारी अधि०

06.

भदोई

औराई

0223/2020

120-B, 394, 411 भादवि

07.

भदोई

औराई

0009/2021

3(1) गैंगस्टर एक्ट

08.

भदोई

औराई

0069/2023

25, 3 आयुध अधिनियम, 1959

09.

जीआरपी प्रयागराज

जी.आर.पी. प्रयागराज

0569/2009

21,8 एनडीपीएस

010.

मिर्जापुर

जी.आर.पी. मिर्जापुर

0107/2006

401 भादवि

011.

भदोई

औराई

014/2014

109.41 भादवि

012.

भदोई

औराई

0156/2010

109,41 भादवि

013.

भदोई

औराई

014.

भदोई

ज्ञानपुर

गिरफ्तार करने वाली टीमः -

1125/2009

4/25 आयुध अधिनियम, 1959

0099/2014

272 भादवि व 60 आबकारी अधि०

1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अजय कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 सौरभ सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 अभय गुप्ता थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0 का0 चालक राम बचन यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 अजय विक्रम सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी

8. का0 विराट सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)