वाराणसी थाना रोहनिया पर पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में अभियुक्त शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी कराया गया
वाराणसी थाना रोहनिया पर पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में अभियुक्त शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी कराया गया
वाराणसी थाना रोहनिया कमि० वाराणसी पर भारी मात्रा में कोडीन कफ सीरप बरामद हुआ था, जिसके क्रम में थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0 0343/2025 धारा 8,21,25,29 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर पूर्ण कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.02.2026 को आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल निवासी ए 9/24 जे कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर कमि० वाराणसी वर्तमान समय में दुबई (UAE) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु इन्टरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने हेतु आवेदन दिया गया था, जिसके उपरान्त सीबीआई के सहयोग से इण्टरपोल से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गयी है।
निम्नलिखित अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।
1. रेड कार्नर नोटिस के अनुसार उपरोक्त अभियुक्त को सम्बन्धित देश द्वारा गिरफ्तार किया जायेगा।
2. अभियुक्त शुभम जायसवाल के भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जा रही है।
अतः जल्द ही अभियुक्त शुभम जायसवाल उपरोक्त को दुबई (UAE) से गिरफ्तार कर भारत लाकर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
समस्त एस०आई०टी टीम।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट, शिवपुर व लालपुर पाण्डेयपुर का किया गया अर्दली रूम, दिए गए आवश्यक निर्देश
City Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के अंतर्गत चिन्हित रूटों का व्यापक निरीक्षण, अतिक्रमण उन्मूलन एवं यातायात/कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु विशेष अभियान