•   Monday, 07 Sep, 2026
Two juveniles arrested by the Phulpur police station in Varanasi for firing from an illegal pistol;

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल से गोली चलाने के मामले में 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल से गोली चलाने के मामले में 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

वाराणसी:- थाना फूलपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 282/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 9/25/5(1)(ए)/27 आयुध अधिनियम से संबंधित 02 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों बाल अपचारी करीब 16 वर्ष के हैं। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर एवं 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।

घटना का विवरण :

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.09.2026 को दोनों बाल अपचारियों एवं घायल बालक द्वारा एक बाल अपचारी के घर पर अवैध पिस्टल के साथ वीडियो रील बनाई जा रही थी। इसी दौरान आपसी विवाद के चलते एक बाल अपचारी द्वारा दूसरे बालक को गोली मारने के लिए कहे जाने पर अवैध पिस्टल से उसे निशाना बनाकर गोली चला दी गई, जिससे गोली उसके गाल में लग गई और वह घायल हो गया।

घटना के बाद दोनों बाल अपचारी मौके से फरार होकर गांव में पोखरे के पास छिप गए। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक बाल अपचारी द्वारा बरामद पिस्टल जौनपुर के मड़ियाहूं के पास एक अज्ञात व्यक्ति से ₹16,000 में खरीदना बताया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार बाल अपचारियों का विवरण :

1. बाल अपचारी, उम्र करीब 16 वर्ष।
2. बाल अपचारी, उम्र करीब 16 वर्ष।

बरामदगी का विवरण :

- 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
- 02 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
- 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 राजेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 रूपचन्द्र सरोज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)