वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले 2 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, छिनैती का 4,000 रुपये नगद बरामद
वाराणसी थाना लंका पुलिस टीम द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले 2 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, छिनैती का 4,000 रुपये नगद बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण 01. रवि सिंह पुत्र स्व0 रामधनी सिंह निवासी म0न0 3/1436 रामपुर थाना रामनगर उम्र करीब 38 वर्ष, 02. रियाज राजू अली पुत्र मुबारक अली प्लाट नं0 31 ईदगाह मछरहट्टा, मार्निंग स्कूल के पास थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष को सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से दिनांक 05.09.2026 समय 12.15 पर गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना विवरणः- दिनांक 04.09.2026 को आवेदक का एक किता तहरीर बावत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी से रु 22,000 छिनने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 0451/2026, धारा- 303(2) बीएनएस व तरमीम धारा- 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर थाना लंका वाराणसी के पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ विवरण-पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त रुप से बताया जा रहा है की सर यह पैसे हम लोग रविदास गेट पहलवान लस्सी के पास से एक दुपहिया वाहन सवार से टकराने का बहाना किया और उससे बहस करते हुए उसके जेब से पैसे निकाल कर भाग गये तो कुल 22,000 रुपये प्राप्त हुए जिसको हम लोगों ने आधा-आधा बाँट लिया था, सर हम लोग नशा करते हैं जिस पर सारे पैसे खर्च हो गये इतने ही पैसे हमारे पास बचे हैं । साहब हमसे गलती हो गयी है हमें माँफ कर दीजिये ।
नाम पता अभियुक्तगण-
1. रवि सिंह पुत्र स्व0 रामधनी सिंह निवासी म0न0 3/1436 रामपुर थाना रामनगर उम्र करीब 38 वर्ष ।
2. रियाज राजू अली पुत्र मुबारक अली प्लाट नं0 31 ईदगाह मछरहट्टा, मार्निंग स्कूल के पास थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 05.09.2026, स्थान- सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से समय 12.15 PM बजे ।
बरामदगी का विवरण- छिनैती के रु0 4000/- नगद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नगवाँ, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार यादव, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
4. हे0का0 बृजेश ठाकुर, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
5. का0 उमेश कुमार गुप्ता, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
6. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
7. का0 कृष्णकान्त पाण्डेय, थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।
8. का0 सूरज सिंह, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
9. का0 पवन कुमार, थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।
10. का0 प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी