•   Thursday, 05 Feb, 2026
Two cow smugglers arrested by Varanasi Cholapur police team 8 live cattle and the vehicle used in the crime recovered from their possession.

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 2 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 8 राशि जिन्दा गोवंश व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 2 नफ़र गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 8 राशि जिन्दा गोवंश व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 0507/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 02 नफ़र वांछित अभियुक्तगण 01. अंकित राजभर पुत्र सर्वेश राजभर 02. बादल पुत्र विनोद राजभर निवासीगण-काकलपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को 01 पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध करने हेतु ले जाते समय आज दिनांक 03.01.2026 को समय करीब 06.45 बजे ग्राम भोहर सोनी ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से कुल 08 राशि जिन्दा गोवंश व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अंकित राजभर पुत्र सर्वेश राजभर निवासी- काकलपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।

2. बादल पुत्र विनोद राजभर निवासी- काकलपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

कुल 08 राशि जिन्दा गोवंश (बछड़ा), घटना में प्रयुक्त टाटा ACE वाहन रजि0नं0 UP 65 CT 7874 बरामद ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

ग्राम भोहर सोनी ईट भट्ठे के पास से, दिनांक 03.01.2026 को समय करीब 06.45 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0507/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रदीप सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 अभिजीत सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 अमित सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 अविनाश शर्मा थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 देवी प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

8. का0 बीर बहादुर राम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)