वाराणसी सात बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्यामदेव राय चौधरी दादा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं ही नही अन्य दलों के लोगों और आम जनों में शोक का माहौल
दादा का निधन एक राजनीतिक युग का अवसान
वाराणसी रामनगर:- वाराणसी सात बार के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्यामदेव राय चौधरी दादा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं ही नही अन्य दलों के लोगों और आम जनों में शोक का माहौल है। अपनी ईमानदारी सादगी और लोगों के सुख दुःख में हमेशा खड़े रहने वाले दादा के निधन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने का क्रम शुरू हो गया। अधिकांश का मानना था कि दादा का निधन एक राजनीतिक युग का अवसान है। उनके जैसा व्यक्तित्व आज के राजनीतिक माहौल में मिल पाना मुश्किल है। दादा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, संतोष द्विवेदी, अनुपम गुप्ता, नन्द लाल चौहान, सत्येंद्र सिंह पिंटू, अशोक जायसवाल, जितेंद्र पाण्डेय, राजेन्द्र शंकर सिंह, संतोष शर्मा, सृजन श्रीवास्तव, जय चौहान, कुलदीप सेठ, पंकज बारी आदि शामिल थे। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
वक्ताओं ने शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक दादा श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दादा आमजन मानस में अति लोकप्रिय रहे हैं। उनके निधन से काशी की जनता की अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष शमशाद खान, विपिन सिंह, सतनाम सिंह ,मोहम्मद यासीन, रवि प्रताप सिंह,शिवजी मौर्य, श्याम कुमार विश्वकर्मा,मलिक साबिर रजा, जावेद खान, सैयद इनाम रजा, हीरा लाल, सतीश श्रीवास्तव संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी
25 लीटर की जगह 5 लीटर पेट्रोल देने पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लोगों ने किया था बवाल व मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बक्सा लोगों ने, पुलिस के साथ भी लोगों ने की अभद्रता, दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत 25 अज्ञात, कुल 30 लोगों के खिला
