वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।
वासन्तिक नवरात्रि में मन्दिर/स्थापित पण्डाल/मेला का विवरण:-
‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी में आज दिनांक 26.03.2026 को 349 अधि0/कर्म0गण द्वारा मन्दिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं 58 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 2542 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा 2788 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।
एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा आज दिनांक 26.03.2026 को स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 205 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2443 व्यक्तियों को चेक कर 826 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 16 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही तथा 39 व्यक्तियों के विरूद्व अन्य कार्यवाही करते हुए 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
मिशन शक्ति केन्द्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमः-
कमिश्नरेट वाराणसी में आज दिनांक 26.03.2026 को 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर 46 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 860 महिलाओं/बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 866 सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित पम्फलेट वितरित कर विशेष रूप से जागरूक किया गया।
महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस की फूट पैट्रोलिंगः-
महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा आज दिनांक 26.03.2026 को 102 स्थानों एवं पीआरवी द्वारा 62 स्थानों पर फूट पैट्रोलिंग करते हुए 936 व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 1228 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक की गयी।
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.03.2026 को 64 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 987 वाहनों को चेक कर 73 वाहनों का चालान कर 03 वाहनों को सीज किया गया।
डिजिटल स्क्रीन पर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित लघु फिल्मों का प्रदर्शन:-
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर डिजिटिल स्क्रीन के माध्यम से महिला सुरक्षा से सम्बन्धित लघु फिल्मों का प्रदर्शन कराया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलओं/बालक/बालिकाओं को जागरूक किया जा सके।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
