•   Friday, 27 Mar, 2026
6 gamblers arrested by Varanasi Police Station Sarnath 52 playing cards Rs. 980/ worth of goods and Rs. 870/ cash and 05 mobile phones recovered from the spot during pers

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा 6 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, मौके से 52 अदद ताश के पत्ते, 980/- रु0 माल फड़ व जामा तलाशी से 870/- रु0 नगद व 05 मोबाईल फोन बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ  पुलिस द्वारा 6 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार, मौके से 52 अदद ताश के पत्ते, 980/- रु0 माल फड़ व जामा तलाशी से 870/- रु0 नगद व 05 मोबाईल फोन बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दनियालपुर वरुणा नदी के किनारे से जुआ खेल रहे कुल 06 अभियुक्तगण 
01- इमरान खान पुत्र जमील खान निवासी शैलपुत्री मंदिर जे-40/34 थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, 
02- नीरज सोनकर पुत्र शंकर सोनकर निवासी शैलपुत्री मड़िया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, 
03- महेश चौधरी पुत्र स्व० रामदुलार निवासी नक्खीघाट दानियालपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, 
04- शनि सोनकर पुत्र मोहित चन्द सोनकर निवासी बघवानाला थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, 
05- मतीउर्र रहमान पुत्र मो० रौशन निवासी तेलियाबाग थाना चेतगंज जनपद वाराणसी व 
06- जावेद पुत्र स्व० नुरुल होदा निवासी शगुन लान के पास दीनदयालपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को दबिश देकर दिनांक-26.03.2026 को समय करीब 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 980/- रू0 माल फड़, 870/-रू० जामा तलाशी से बरामद हुआ। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0156/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. इमरान खान पुत्र जमील खान निवासी शैलपुत्री मंदिर जे-40/34 थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।

2. नीरज सोनकर पुत्र शंकर सोनकर निवासी शैलपुत्री मड़िया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 करीब वर्ष।

3. महेश चौधरी पुत्र स्व० रामदुलार निवासी नक्खीघाट दानियालपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष ।

4. शनि सोनकर पुत्र मोहित चन्द सोनकर निवासी बघवानाला थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष ।

5. मतीउर्र रहमान पुत्र मो० रौशन निवासी तेलियाबाग थाना चेतगंज जनपद वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष ।

6. जावेद पुत्र स्व० नुरुल होदा निवासी शगुन लान के पास दीनदयालपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 980/- रू0 माल फड़, 870/- रू0 जामा तलाशी से, 05 अदद मोबाईल फोन व 08 अदद मो०सा० सीज ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दनियालपुर वरुणा नदी के किनारे थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से, दिनांक-26.03.2026 को समय करीब 18.30 बजे ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 दिलीप यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 विनित सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0का0 लल्लन यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 पुरूषोत्तम मिश्रा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

7. का0 मुन्ना यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)