वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुयी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुयी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा गुमशुदा व्यक्तियों/नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकरण के 8 घंटे के भीतर लगभग- 50 सीसीटीवी फुटेज खंगालने व सक्रिय मुखबिर कि मदद से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्दु किया गया ।
घटना का विवरणः- दिनांक 19.10.2026 को आवेदक द्वारा अपनी दो नाबालिग बच्चियों, जिनकी उम्र क्रमशः 14 वर्ष एवं 13 वर्ष है, के दिनांक 18.10.2026 की रात्रि में बिना किसी को बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना चेतगंज पर सूचना दी गई । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चेतगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चेतगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई । बच्चियों की तलाश हेतु लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सक्रिय मुखबिरों की सहायता ली गई । पुलिस के सतत प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप दोनों नाबालिग बच्चियों को थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली महल से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकरण के 08 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया ।
बरामदगी के उपरांत दोनों बच्चियों को थाना चेतगंज स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया, जहां मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका द्वारा उनकी काउंसिलिंग की गई । तत्पश्चात परिजनों को सूचना देकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । अपनी बच्चियों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा थाना चेतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय, थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
उ0नि0 विवेक कुमार सिंह चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी
म0उ0नि0 आदर्शिका प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी
उ0नि0 राहुल बरनवाल क्राइम टीम थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
का0 अनुज कुमार क्राइम टीम थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
का0 गोविन्द यादव क्राइम टीम थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी ।
का0 अम्बेश कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।
वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुयी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को 3 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया