•   Wednesday, 21 Oct, 2026
Taking prompt action the Jaitpura police of Varanasi police station recovered the missing 4 year old boy safely within 3

वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को 3 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को 3 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

       पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा, के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुमशुदा 04 वर्षीय बालक को मात्र 03 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

घटना का विवरण- दिनांक 20.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे थाना जैतपुरा क्षेत्र के औसानगंज से एक 04 वर्षीय बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बालक की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई ।
            पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयासों एवं तत्परता के साथ बालक की तलाश की गई । परिणामस्वरूप मात्र 03 घंटे के अंदर प्रातः 11:00 बजे रामकटोरा, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया । तत्पश्चात बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा थाना जैतपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

बरामद बच्चे का विवरण-  04 वर्षीय बालक

बरामदगी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 20.10.2026, समय- 11.00 बजे, स्थान-  रामकटोरा थाना चेतगंज वाराणसी 

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह  थानाध्यक्ष 
2. उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय, थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 अंकित कुमार थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. का0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी,
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)