•   Wednesday, 01 Jul, 2026
The missing minor girl was traced with the help of CCTV footage by the Chitaipur police team of Vara

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग गुमशुदा / अपहृता को सीसीटीवी की मदद से खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग गुमशुदा / अपहृता को सीसीटीवी की मदद से खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 धारा- 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता / गुमशुदा (मानिसक रूप से विक्षिप्त) उम्र करीब 14 वर्ष घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध पंजीकृत कराया गया था। 
प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर द्वारा उक्त गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। 
दिनांक 01.07.2026 को थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त अपहृता / गुमशुदा की पतारसी सुरागरसी के क्रम में सीसीटीवी कैमरा की मदद से अपहृता/गुमशुदा को सकुशल बरामद कर वापस थाना चितईपुर लाया गया। 
परिजनो/शिकायतकर्ता को सूचित किया गया जो मौजूद थाना चितईपुर आये को चौकी प्रभारी सुन्दरपुर कमि० वाराणसी द्वारा परिजनो को गुमशुदा/पीड़िता (मानिसक रूप से विक्षिप्त) उपरोक्त से मिलवाया गया। परिजनों द्वारा चितईपुर पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

बरामदगी का विवरण- 01 नाबालिग गुमशुदा/अपहृता (मानिसक रूप से विक्षिप्त) बरामद।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम, थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 चन्द्रपाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

5. म0का0 सुमन थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)