इन्श्योरेन्स पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूप से साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद
इन्श्योरेन्स पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूप से साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित 05 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद
दिनांक 11.05.2026 को जीशान (काल्पनिक नाम) निवासी वाराणसी द्वारा थाना साइबर क्राइम वाराणसी पर प्रार्थना पत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके साथ किन्ही अज्ञात साइबर अपराधियो इन्श्योरेन्स पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के लिए अपने झांसे मे फसाकर रिलायंस निपो लाइफ इन्सुरेनस का कर्मचारी एवं अधिकारी बनकर अवैध रूप से 12.5 लाख रुपयों की साइबर ठगी कर ली गयी है जिसपर उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0015/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा को दी गयी।
उक्त प्रकरण के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय मोहित अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध सुश्री नीतू कादयान व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया जिसके पश्चात थाना साइबर क्राइम वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध श्री विदुष सक्सेना के नेतृत्व मे एक टीम गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन कर हरियाणा, दिल्ली NCR व उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पतारसी सुरागरसी व गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया,
उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.06.2026 को 05 शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गयी है।
अपराध करने का तरीका-
घटना में शामिल साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों जिनका पूर्व में कभी इनश्योरेंस व पॉलिसी धारक होते है उनका डाटा लिक कर इन्श्योरेन्स पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के लिए अपने झांसे मे फसाकर रिलायंस निपो लाइफ इन्सुरेनस का कर्मचारी एवं अधिकारी बताकर प्रिमियम का ज्यादा लाभ दिलवाने के हेतु प्रिमियम धारको को अपने झांसे में लेकर अवैध साइबर ठगी कर ली जाती है और इन पैसो को यह लोग अपने अन्य सिंडिकेट के माध्यम से खुलवाये गये फर्जी म्यूल बैंक खातो मे भेजकर रोटेट कराते हुए विभिन्न माध्यम से कैश निकाल लिया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1-शिव कुमार गौतम पुत्र राजेश कुमार गौतम निवासी प्रेमनगर मुबारकपुर देवास नार्थ वेस्ट दिल्ली। उम्र करीब 28 वर्ष
2- अमन कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी प्रेम नगर देवेन्द्र पब्लिक स्कूल के पास नार्थ वेस्ट दिल्ली। उम्र करीब 20 वर्ष
3-विष्णु कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी प्रेम नगर देवेन्द्र पब्लिक स्कूल के पास नार्थ वेस्ट दिल्ली। उम्र करीब 21 वर्ष
4-राहुल कुमार पुत्र सरजु वर्मा निवासी इन्दिरा इनक्लेव फेज वन किराडी सुलेमान नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष
5-आलोक सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ए 222 प्रताप विहार किराडी सुलेमान नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र करीब 31 वर्ष
आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 0015/2026 धारा 318(4), 318(2),317(2) 61(2) BNS & 66D IT Act थाना साइबर
क्राइम वाराणसी उत्तर प्रदेश।
नोटः- अभियुक्तगण के विरूद्व अन्य आपराधिक मामलो की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
आई फोन-01 अदद
एण्ड्रायड मोबाइल फोन-05 अदद।
नकद धनराशि - 65000/- रूपया।
चार पहिया वाहन फ्रोंक्स - 01 अदद
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिह
निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद
निरीक्षक शिवाकान्त शुक्ला
उ0नि0 संजीव कनौजिया
हे0का0 गौतम कुमार
हे0का0 रजनी कांत
का० पृथ्वीराज सिंह
का० सूर्यभान सिंह
का(०) देवेन्द्र यादव
का0 अनिल मौर्या
का) दिलीप कुमार
का) अंकित प्रजापति
मु०आ० चालक विजय कुमार
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त (अपराध)
कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा पर्यटकों व आम जनता का मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त मय चोरी की कुल 15 मोबाइल 13 एण्ड्रायड मोबाइल फोन व 2 की पैड मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार