पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण पर जाने पर दी भावभीनी विदाई
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण पर जाने पर दी भावभीनी विदाई
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर उ0नि0 अजय मिश्रा (प्रभारी मीडिया सेल), उ0नि0 मनीष मिश्रा (प्रभारी एस.ओ.जी.) व उ0नि0 दीपक कुमार के स्थानान्तरण पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प-गुच्छ प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी ।
पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में उप निरीक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासनप्रियता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आशा व्यक्त की कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में भी इसी कर्मठता, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता से कार्य करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक MLC निर्वाचन-2026” को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण—त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीमित प्रवेश, सघन चेकिंग एवं CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा 9.13 ग्राम हेरोइन व हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार