•   Friday, 12 Jun, 2026
Police Commissioner Commissionerate Varanasi Mohit Agarwal gave necessary instructions by briefing in view of the proposed arrival/visit and stay programme of

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस आयुक्त द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी व्यक्तियों को सघन जांच एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश प्रदान किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं संदिग्ध गतिविधि पर विशेष सतर्कता रखते हुए गहन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु कार्यक्रम स्थल के निकट निर्धारित अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा वीआईपी मार्ग को पूर्णतः अवरोधमुक्त रखते हुए किसी भी वाहन का ठहराव अथवा पार्किंग न होने दी जाए।

ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं।

नव नियुक्त आरक्षियों की ड्यूटी अनुभवी एवं वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के साथ लगाई जाए तथा उन्हें ड्यूटी से पूर्व आवश्यक ब्रीफिंग, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। 

साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण एवं विश्लेषण करते हुए संभावित खतरों एवं चुनौतियों का पूर्व आकलन किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु निरंतर उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखी जाए।भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” का कड़ाई से पालन किया जाए तथा महिला संबंधित प्रबंधन एवं चेकिंग केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाए।

ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पर्याप्त संख्या में रस्सियां, लाउड हेलर एवं पीए सिस्टम साथ रखें तथा भीड़ प्रबंधन हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू की जाए तथा जाम की स्थिति रोकने के लिए सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी, त्वरित एवं नियंत्रणात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

वीआईपी कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग को पूर्णतः “नो फ्लाई जोन” घोषित करते हुए ड्रोन सहित उड़ने वाली वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग के आसपास संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटियां लगाई जाये तथा कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से पूर्व अच्छे टर्न-आउट में ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । 

ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी मूवमेंट हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। 

भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” के पालन, महिला संबंधित प्रबंधन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराने, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा “नो फ्लाई जोन” के सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए गए। 

साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे टर्न-आउट, सतर्कता, अनुशासन एवं आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)