निफा चंदौली ने गुरु नानक देव साहिब जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाया शिक्षा का लंगर
निफा चंदौली ने गुरु नानक देव साहिब जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लगाया शिक्षा का लंगर
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ़ आर्टिस्ट एंड ऐक्टिविस्ट NIFAA (निफा चंदौली) के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) के दिशानिर्देश अनुसार पूरी टीम के सहयोग से शिक्षा का लंगर लगाया गया। यह सेवा एक छोटे से विद्यालय में आयोजित की गई,जहाँ जरूरतमंद बच्चों को गुरु नानक देव जी साहिब के 555 वे प्रकाश पर्व (अवतरण दिवस) को समर्पित करते हुए लगभग 150 बच्चों को उनकी पढ़ाई में काम आने वाली स्टेशनरी का सामान सेवा के रूप में वितरित किए गए।
इस अवसर पर चंद्र भूषण मिश्रा ने बच्चों को गुरु नानक देव जी के आदर्शों पर चलने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन हमें सच्चाई, ईमानदारी और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने गुरु नानक देव जी के तीन मुख्य आदर्शों पर चलने की बात कही:
* नाम जपो: परमात्मा का नाम स्मरण करें।
- कीरत करो: मेहनत और ईमानदारी से काम करें।
- - वंड छको: दूसरों के साथ अपना अन्न और संसाधन साझा करें।
कार्यक्रम में निफा चंदौली के टीम के सदस्य एवं पदाधिकारी- जिला कोऑर्डिनेटर तरनदीप सिंह, रवनीत सिंह (जेन-ज़ी एक्टिविस्ट) ज्योति गोंड, इंदरजीत सिंह रिप्पी, मुकेश जायसवाल, अजीत कुमार सोनी, डिंपल सिंह (एडवोकेट), अनुष्का चौरसिया, संता सिंह राजन, संजू मौर्या , वारिज कपूर और रवि प्रसाद भी उपस्थित रहे। सभी ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए बच्चों को प्रेरित किया और इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
"गुरु नानक देव जी के आदर्श हमें सच्चे समाज की स्थापना की ओर ले जाते हैं।"
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी
25 लीटर की जगह 5 लीटर पेट्रोल देने पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लोगों ने किया था बवाल व मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बक्सा लोगों ने, पुलिस के साथ भी लोगों ने की अभद्रता, दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत 25 अज्ञात, कुल 30 लोगों के खिला
