•   Saturday, 03 Oct, 2026
Municipal Corporation on high alert for Navratri and Durga Puja; Municipal Commissioner inspects tem

नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम मुस्तैद, अस्थायी विसर्जन कुंड और पार्कों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,भिखारीपुर से अखरी बाईपास और कंदवा में जलजमाव पर कड़ा रुख, जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम मुस्तैद, अस्थायी विसर्जन कुंड और पार्कों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,भिखारीपुर से अखरी बाईपास और कंदवा में जलजमाव पर कड़ा रुख,  जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए चिह्नित किए जा रहे कुंड, शंकुलधारा पोखरा के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया

​वाराणसी : आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सकुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन के लिए अस्थायी सरोवर और विसर्जन कुंडों को चिह्नित करने के साथ ही उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जलकल परिसर स्थित विसर्जन कुंड और शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
इस दौरान नगर आयुक्त ने शंकुलधारा पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति देखी। इसके बाद उन्होंने जलकल परिसर में तैयार हो रहे विसर्जन कुंड और विशाल कम्युनिटी/थीम पार्क के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन कुंड से जुड़े शेष कार्यों को समय रहते और तेजी से पूरा कराया जाए ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। ​विकास कार्यों के साथ-साथ नगर आयुक्त ने शहर में जलभराव की समस्या का भी संज्ञान लिया। उन्होंने वार्ड संख्या 33 करौंदी के महामना पुरी कॉलोनी में पहुंचकर जलजमाव की स्थिति देखी। इसके पश्चात भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक मुख्य मार्ग और कंदवा क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।  ​जलजमाव से प्रभावित इलाकों में नागरिकों को तुरंत राहत दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने मौके पर ही जल निकासी के लिए पंपों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)