•   Tuesday, 29 Sep, 2026
Varanasi Police Station Jansa Police arrested the accused with 9.13 grams of heroin and ₹1880/ cash

वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा 9.13 ग्राम हेरोइन व हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा 9.13 ग्राम हेरोइन व हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.09.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सजोई रेलवे क्रासिंग के नीचे यू-टर्न के पास मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे अभियुक्त आरिफ उर्फ अयान पुत्र मोहम्मद फिरोज, निवासी नगर पंचायत गंगापुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पीली पारदर्शी पन्नी में सफेद कागज की 35 पुड़ियों में कुल 9.13 ग्राम हेरोइन एवं हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद बरामद हुए।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जंसा पर मु0अ0सं0 0201/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह जीविकोपार्जन हेतु हेरोइन की बिक्री करता है तथा आज 50 पुड़िया लेकर बिक्री हेतु आया था, जिसमें से 35 पुड़िया उसके पास बची थीं। शेष पुड़िया वह बेच चुका था। उसके पास से बरामद ₹1880/- बिक्री से प्राप्त धनराशि बतायी गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

• आरिफ उर्फ अयान पुत्र मोहम्मद फिरोज, निवासी नगर पंचायत गंगापुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
• 9.13 ग्राम हेरोइन
• ₹1880/- नकद
• 01 अदद काले रंग की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल संख्या UP 65 FE 5688

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

• उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 श्वेतांशु पाण्डेय, चौकी प्रभारी परमपुर थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 मंयक सिंह, चौकी प्रभारी जंसा कस्बा थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 अंकुर कुशवाहा, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।
• का0 विजय सरोज, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)