•   Wednesday, 05 Aug, 2026
In a joint operation by the Lanka Police Station Chowk Police Station and the Special Operations Group of Police (SOG) in Varanasi two notorious members of a robbery gang were arrested in a police encounter. In a joint operation by the Lanka Police Station Chowk Police Station and the Special Operations Group of Police (SOG) in Varanasi two notorious members of a robbery gang were arrested in a police encounter.

वाराणसी थाना लंका, थाना चौक एवं एस.ओ.जी. की संयुक्त कार्रवाई में लूट करने वाले गैंग के 2 शातिर अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी:- थाना लंका, थाना चौक एवं एस.ओ.जी. की संयुक्त कार्रवाई में लूट करने वाले गैंग के 2 शातिर अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

व कब्जे से लूट के 04 बटिया चांदी वजन 04 किलोग्राम व नगद 15020 रुपये व दो अदद अवैध असलहा 0.315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर बरामद ।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक, प्रभारी निरीक्षक लंका व एसओजी कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना व विभिन्न इलेक्ट्रानिक संसाधनों के माध्यम से पर दिनांक 03.08.2026 को मु0अ0सं0-125/2026, धारा- 309 (4), 61(2), 317(2), 111 बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण 1. मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन पुत्र हाजी मुस्कीन उर्फ महमूद अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कालोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल मध्यप्रदेश व हालपता इदबारा पोस्ट कोतवाली पिपारिया हुशांगाबाद मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष 2. माशाअल्लाह पुत्र अनवर अली निवासी पिपारिया थाना पंचमढी रोड जिला नर्मदा पुरम् मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष को दौराने पुलिस मुठभेड़ में लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड से बजबजा प्लांट जाने वाले रोड के पास थाना लंका से अभियुक्तगण के कब्जे से लूट की चांदी 4 बटिया वजन कुल 04 किलोग्राम व नगद, 15020 रुपये व दो अदद अवैध असलहा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर की बरामदगी करते हुए दिनांक 04.08.2026 को समय 00.40 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः- दिनांक 04.08.2026, समय 00.40 बजे लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड से बजबजा प्लांट जाने वाले रोड के पास थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरण-

1. 04 बटिया चांदी वजन 4 किलोग्राम

2. नगद 15020 रुपये

3. दो अदद अवैध असलहा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर ।

घटना विवरण:- दिनांक- 17.07.2026 को आवेदक के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी आवेदक के कर्मचारीगण के द्वारा मेरे दुकान हेमा ज्वेलर्स सुडिया से चांदी की बटिया वजन लगभग 27 किलो 327 ग्राम (26 नग) महालक्ष्मी ज्वेलर्स रेशम कटरा लेकर जाते समय अज्ञात अभियुक्तो द्वारा गोविन्दपुरा मोड़ के पास से लूट कर के भाग गये। जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-125/2026 धारा 309(4), 61(2),317 (2), 111 बीएनएस दर्ज किया गया।

जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा ग्रहण की गयी। सुरागरसी पतारसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक- 03.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा प्रभारी निरीक्षक लंका व प्रभारी एसओजी टीम कमि० वाराणसी से समन्वय स्थापित कर भेलूपुर से लंका की ओर भाग रहे अभियुक्तगण 1. मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन पुत्र हाजी मुस्कीन उर्फ महमूद अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कालोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल मध्यप्रदेश व हालपता इदबारा पोस्ट कोतवाली पिपारिया हुशांगाबाद मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष 2. माशाअल्लाह पुत्र अनवर अली निवासी पिपारिया थाना पंचमढी रोड जिला नर्मदा पुरम् मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष का पीछा करते हुए लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड से बजबजा प्लांट जाने वाले रोड के पास थाना लंका के पास से दौराने मुठभेड़ दिनांक 04.08.2026 को समय 00.40 बजे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ट्रामा सेन्टर बीएचयू लंका में भर्ती कराया गया एव अभियुक्तगण के पास से लूट की गई 4 बटिया चांदी वजन 4 किलोग्राम व नगद, 15020 रुपये व लूट/ मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त दो अदद अवैध असलहा 315 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम व पता अभियुक्तः-

1. मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन पुत्र हाजी मुस्कीन उर्फ महमूद अली निवासी रायसेन हाल ईरानी बस्ती अमन कालोनी करोध थाना निशादपुरा जिला भोपाल मध्यप्रदेश व हालपता इदबारा पोस्ट कोतवाली पिपारिया हुशांगाबाद मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष।

2. माशाअल्लाह पुत्र अनवर अली निवासी पिपारिया थाना पंचमढी रोड जिला नर्मदा पुरम् मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-

1. मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन उपरोक्त-

1. मु0अ0सं0 125/2026 धारा 309 (4), 61(2), 317(2), 111 बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी

2. मु0अ0सं0 379/2026 धारा 109 (1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि० वाराणसी

3. मु0अ0सं0-076/2024 धारा 419,420,379 आईपीसी थाना माणकचौक जयपुर

4. मु0अ0सं0-057/2024 धारा 419,420,379 आईपीसी थाना माणकचौक जयपुर

5. मु0अ0सं0-431/2024 धारा 419,420,379 आईपीसी थाना माणकचौक जयपुर

6. मु0अ0सं0-137/2024 धारा 420,382 आईपीसी थाना माणकचौक जयपुर

7. मु0अ0सं0-302/2024 धारा 419,420,401,379, 120 बी आईपीसी थाना माणकचौक जयपुर

8. मु0अ0सं0-162/2019 धारा आईपीसी थाना प्रसाद नगर दिल्ली

9. मु0अ0सं0-124/2021 धारा आईपीसी थाना करोल बाग दिल्ली

10. मु0अ0सं0-115/2021 धारा आईपीसी थाना करोलबाग नगर दिल्ली

11.मु0अ0सं0-293/2021 धारा2. माशाअल्लाह उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 125/2026 धारा 309 (4), 61 (2), 317 (2), 111 बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी

2. मु0अ0सं0 379/2026 धारा 109 (1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमि० वाराणसी

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

क्र0सं0-

थाना चौक / थाना लंका टीम

1. एसओजी वाराणसी टीम

2. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमि० वाराणसी

3. एसओजी प्रभारी श्री गौरव कुमार सिंह कमि० वाराणसी

4. उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान

5 . हे०कां० प्रमोद कुमार सिंह

6. उ0नि0 हिमांशू मिश्रा

7. हे०कां० प्रमोद चौबे

8. उ0नि0 प्रणव पाण्डेय

9. हे०कां० आरक्षी चालक कृष्णा नंद पाण्डेय

10. हे0का0 दिलीप कुमार सिंह

11. आरक्षी सचिन मिश्रा

12. कां० चन्दन कुमार पाण्डेय

13. आरक्षी मयंक त्रिपाठी

14. कां० राजेश कुमार

15. आरक्षी इंद्रेश कुमार सिंह

16.  रि०कां० विवेक शुक्ला

17. आरक्षी मनीष कुमार बघेल

18. रि०कां० आनंद कुमार गौतम

19. चालक हे0कां नारायण सिंह

 

थाना लंका टीम

1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार थाना लंका कमि० वाराणसी

2. उ0नि0 पवन पाण्डेय

3. का० रूद्र प्रताप सिंह

4. का० आयुष कुशवाहा

5. का० अनुराग यादव

 

सोशल मीडिया सेल 

पुलिस उपायुक्त 

काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)