•   Thursday, 05 Feb, 2026
Blanket distribution program was organized in Dandupur Dhavkalganj market of Varanasi Baragaon block

वाराणसी बड़ागांव ब्लॉक के दांदूपुर धवकलगंज बाजार में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी बड़ागांव ब्लॉक के दांदूपुर धवकलगंज बाजार में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

शीतलहरी के मद्देनजर वृद्ध महिलाओं और बुजुर्गों सहित गरीब व असहाय लोगों को कंबल बांटे गए

इस कार्यक्रम का आयोजन बड़ागांव सेक्टर नंबर पांच के जिला पंचायत सदस्य शरद सिंह भीम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह वितरण उनके बड़े पिताजी, स्वर्गीय श्री गोपाल सिंह जी की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस साल भी किया गया है।

शरद सिंह भीम ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के सभी गरीब, असहाय, वृद्ध और मजदूर तबके के लोगों के लिए है और यह अनवरत जारी रहेगी। 
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र जायसवाल (राजू) ने भी क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, रितेश गुप्ता, विजय जायसवाल, मोहित बरनवाल, सुजीत जायसवाल, रिदम जायसवाल, आर्यन सिंह और रिजवान शाह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय गुप्ता..कपसेठी वाराणसी
Comment As:

Comment (0)