•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Accused Vishal Chauhan was arrested at the police station by Varanasi Sarnath police team with a tot

वाराणसी सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 15.00 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ अभियुक्त विशाल चौहान को थाना गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 15.00 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ अभियुक्त विशाल चौहान को थाना गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर सरायमोहना वरूणा पुल के पास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से अभियुक्त 01- विशाल चौहान पुत्र मंजीत चौहान निवासी पंचकोशी (टावर वाली गली) थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक-27.01.2026 को समय करीब 00.10 बजे गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्त के कब्जे से कुल 15.00 ग्राम नाजायज़ हेरोइन, हेरोइन की बिक्री से प्राप्त कुल 350/- रू0 नगद व 01 अदद मोबाईल फोन बरामद हुआ। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0048/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर, अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विशाल चौहान पुत्र मंजीत चौहान निवासी पंचकोशी (टावर वाली गली) थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

1- कुल 15.00 ग्राम नाजायज़ हेरोइन।

2- हेरोइन की बिक्री से प्राप्त कुल 350/- रू0 नगद।

3-01 अदद मोबाईल फोन बरामद।

गिरफ़्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

सरायमोहना वरूणा पुल के पास थाना सारनाथ से, दिनांक-27.01.2026 को समय करीब 00.10 बजे।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 0048/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी०एस० एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ़्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 मुकेश पाल थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. का0 रामवीर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. का0 जयबिन्द कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)