वाराणसी चेतगंज में व्यक्ति ने मारी अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली
Varanasi ki aawaz
वाराणसी:- शनिवार की सुबह चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल में रहने वाले विजय राठौर उर्फ बबलू राठौर (48) ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार लिया है। गोली मारने की वजह सामने नहीं आई है। गोली की आवाज सुनकर परिजन विजय के पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिवार वाले मीडिया से कुछ भी बात करने से कतरा रहे हैं, वहीं घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल पहुचे डीसीपी काशी व एसीपी काशी मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही कर रहें हैं। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिवार सदमे में है।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल. वाराणसी
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा विधि-विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी
25 लीटर की जगह 5 लीटर पेट्रोल देने पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लोगों ने किया था बवाल व मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बक्सा लोगों ने, पुलिस के साथ भी लोगों ने की अभद्रता, दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत 25 अज्ञात, कुल 30 लोगों के खिला
