शामली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया


शामली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस एक वैश्विक कार्यक्रम है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरुक करना है और पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनता में जागरूकता फैलाना है। यह अभियान दुनिया तक पहुंचने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट कार्यक्रम है, जिसे 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के नाम से मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय समस्याओं और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है। धरती माता की रक्षा के लिए इस महत्वपूर्ण दिवस पर वृक्षों को लगाने के लिए हम सभी को भाग लेना चाहिए। यह सही समय है कि तत्काल आधार पर उपयुक्त पहल की जानी चाहिए। हम सभी को पृथ्वी व इसके संसाधनों की देखभाल करनी चाहिए, क्योंकि आज ग्लोबल वार्मिंग एक बहुत बड़ा खतरा है, जो हमें एक स्वस्थ जीवन और प्रकृति की सुरक्षा को सुरक्षित करने की चुनौती देता है। भारत ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी की रक्षा के लिए वृक्षों को लगाने के प्रति जागरूकता फैलाने और इस सम्बन्ध में अनेकां उपाय करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। हम सभी को भी इसके लिए अपने स्तर से कार्य करने चाहिए। उक्त उद्गार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या-08, नई मण्डी के सामने, चौधरी चरण सिंह पार्क में वृक्षारोपण के अवसर पर अरविन्द संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज हमारा पर्यावरण अत्यधिक प्रदूषित और विषाक्त पदार्थों से भरा हुआ है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें इसके बारे में कुछ करने और पर्यावरण में सुधार करने के लिए प्रेरित करता है जिसके बिना हम नहीं रह सकते और उचित कदम उठाएं और पर्यावरण की रक्षा करें जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन बिल्कुल भी असंभव है। शामली नगर को स्वच्छ शामली, सुन्दर शामली व हराभरा शामली बनाने के लिए नगर पालिका शामली के द्वारा नगर में वृक्ष लगायें जायेगे, जिनकी पानी, देखरेख आदि की व्यवस्था जिसके घर के सामने वृक्ष लगेगा, उसी को सौपी जायेगी तथा समय-समय पर इन वृक्षों की जांच पालिका स्तर से करायी जायेगी। इसलिए हम सबको मिलकर आने वाली पीढ़ी को एक खुशहाल जीवन जीने के लिए एक स्वस्थ व सुन्दर वातावरण दें सकते है। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हम प्रकृति को नुकसान पहुंचाना बंद करेंगे. ताकि पृथ्वी को रहने के लिए अधिक स्वस्थ, हरा-भरा और खुशहाल स्थान बनाया जा सके। आइए एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हाथ मिलाएं और अपने घर/दुकान/प्लाट के सामने वृक्ष लगायें, जीवन बचायें।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रहरी कु0 विदुषी वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन शामली के ब्रांड एम्बेसडर श्री प्रदीप संगल व श्रीमती बीना अग्रवाल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री आदेश सैनी, श्री आशीष गंगवार, डीपीएम-स्वच्छ भारत मिशन, श्री सुनील कुमार क्लस्टर कोऑडिनेटर आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री सुशील कुमार क्लस्टर कोऑडिनेटर सहारनपुर, श्री अनिल शर्मा लिपिक, नगर पालिका शामली, गौरव वर्मा, अनिल मेट आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेन्ट दिवस पर नगर पालिका शामली द्वारा किया गया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेन्ट का सम्मान समारोह

दिल में उत्साह और विदाई की उदासी की मिश्रित भावनाओं के साथ सेंट आर सी कॉन्वेंट स्कूल शामली में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक साइटैशन सेरेमनी प्रशस्ति समारोह का शानदार आयोजन किया गया
