उत्तर प्रदेश शामली में एक राशन की तर्ज पर एक कमीशन देने की जिले के कोटेदारों ने भी की मांग
उत्तर प्रदेश शामली में एक राशन की तर्ज पर एक कमीशन देने की जिले के कोटेदारों ने भी की मांग
शामली के कोटेदारों ने एक देश एक राशन की तर्ज पर एक ही कमिशन करने की आवाज उठाई और अपनी 7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एक मांग पत्र अपर जिला अधिकारी को देते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के लेटर पैड पर लिखी गई मांगो में बताया गया कि कोटेदारों का फीडबैक उनके विरोधियों द्वारा लिया जाता है और उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को खाद्यान में ₹90 और चीनी पर ₹70 प्रति कुंतल का लाभांश दिया जाता है।
जबकि दिल्ली , गोवा, हरियाणा में ₹200 प्रति कुंतल दिया जाता है। यहां भी बराबर लाभांश दिया जाना चाहिए। पहले का बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा भी यूनियन द्वारा कई और मांगे की गई है।
रिपोर्ट- अजित श्रीवास्तव.. उत्तर प्रदेश.. शामली
शामली के जंगल में ढेर हुआ दुर्दान्त इनामी डकैत सामाः यूपी समेत कई राज्यों में था फैला था आतंक, दर्ज थे 23 मुक़दमे