वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0214/2026 धारा- 69 बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप मौर्या पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी म0न0 2/136 कवि टोला मच्छरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को मालगोदाम रोड के पास थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 28/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आवेदिका/पीड़िता उम्र करीब 25 वर्ष, खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी की निवासिनी है
आवेदिका की मुलाकात सदीप मौर्या पुत्र दिनेश मौर्या निवासी रामनगर से गुरुधाम दुर्गाकुंड में हुई। संदीप मौर्या और आवेदिका में दोस्ती हो गयी और मोबाइल से बातचीत होने लगी। दिसम्बर 2025 व जनवरी 2026 में आवेदिका के साथ सम्बन्ध बनाया तथा कहता था कि वह आवेदिका से शादी करेगा और वह आवेदिका को पसंद करता है इस तरह से आवेदिका के साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाया आवेदिका को मार्च महीने में पता चला की वह गर्भवती है आवेदिका की शादी फरवरी माह में हुई जब मार्च में आवेदिका के पति को पता चला की उसकी पत्नी गर्भवती है तब आवेदिका को अपने घर रखने से इनकार कर दिया तब आवेदिका संदीप मौर्या के पास आयी और शादी की बात कही तो उसने भी शादी से इन्कार कर दिया तब से मैं ईधर- ऊधर भटक रही हूँ जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर आवेदिका द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-0214/2026 धारा- 69 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है।
संबंधित अभियोग - मु0अ0सं0-0214/2026 धारा- 69 बीएनएस थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- संदीप मौर्या पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी म0न0 2/136 कवि टोला
मच्छरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 28/05/2026, स्थान- मालगोदाम रोड के पास थाना क्षेत्र सिगरा से।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. व0उ0नि0 इन्द्रकान्त मिश्रा, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. का0 अनिल कुमार पटेल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 नागेन्द्र कुमार सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार