अम्बेडकर नगर श्रवन धाम में पुलिस चौकी का हुआ भव्य रुप से उद्घाटन वजिलाधिकारी ने श्रवन धाम में पर्यटक निवास बनाने का भी दिया आदेश
अम्बेडकर नगर श्रवन धाम में पुलिस चौकी का हुआ भव्य रुप से उद्घाटन वजिलाधिकारी ने श्रवन धाम में पर्यटक निवास बनाने का भी दिया आदेश
अम्बेडकरनगर। वाराणसी की आवाज। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र श्रवन धाम में पुलिस चौकी का भव्य रुप से उद्घाटन हुआ। जिससे जनपद के आलाधिकारियों सहित अन्य लोग भी हुये शामिल। पुराने पुलिस चौकी को मिला नया घर। पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीटा काटकर किया गृह प्रवेश।
बताते चलें कि विख्यात श्रवन धाम पुलिस चौकी अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा था। एक छप्पर में पुलिस के जवान रहते थे। जहां वर्षांत के दिनो मे रहना भी दुर्लभ हो जाता था। किसी तरह पुलिस बरसात के समय भी रहते हुये जनता की सेवा करते रहते थे। दिसंबर 2023 व जनवरी 2024 को 10 दिवासीय श्रवन धाम में मेला लगा था जहां जिलाधिकारी मेले का नीरिक्षण कर रहे थे। वहीं सीओ सिटी सुरेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को चौकी के बदहाली के बारे में अवगत कराया गया। जहां जिलाधिकारी ने पुलिस चौकी की हालत देखते हुए नये मकान बनाने का आदेश जारी किया।
डीएम के आदेश के बाद पुलिस चौकी बनने का कार्य तेजी से होना शुरू हो गया। वहीं विख्यात श्रवन धाम में पुलिस चौकी के नये मकान बनने पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने फीटा काटकर गृह प्रवेश किया। जहां चौकी इंचार्ज का आफिस व पुलिस बैरक का नीरिक्षण भी किया गया।
वहीं उद्घाटन समारोह के बाद भोज्य का आयोजन भी किया गया था जहां आये हुये अतिथियों व आधिकारियों कर्मचारियों ने भोज्य भी किया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन का भी नीरिक्षण किया गया श्रवन धाम में भगवान श्रवन धाम के चरणों को स्पर्श करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
भोज्य करने से पहले भगवान को भोजन जिलाधिकारी के द्वारा चढ़ाया गया। विख्यात श्रवन धाम में आधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही। वहीं जिलाधिकारी के द्वारा श्रवन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निवास घर बनाने का भी आदेश दिया गया। वहीं श्रवन धाम में एर्डिशनल एसपी विशाल पांडे, कोतवाल अकबरपुर वीरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सीटी अकबरपुर सुरेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज श्रवन धाम धुरंधर सिंह,सदर एसडीएम अकबरपुर पवन जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर प्रवीण सिंह, वीडियो कटेहरी प्रमोद यादव,नायब तहसीलदार अकबरपुर उमेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल श्रवन धाम विनोद कुमार चौबे, कांस्टेबल तेज बहादुर पटेल, रविन्द्र यादव कांस्टेबल,सोहन लाल कांस्टेबल, अजय गुप्ता कांस्टेबल, राहुल कुमार यादव मौजूद रहे वहीं इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल में सीमा यादव, प्रीति सिंह, निशा यादव, खुश्बू राजभर, अन्नू मौके पर मौजूद रहीं।
वहीं श्रवन धाम क्षेत्र के सचिव अनिल कुमार सिंह व कम्प्यूटर आपरेटर ज्योति भी मौजूद रहे। वहीं बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रहरि की भी मौजूदगी रही। वहीं आंनद सिंह, मनोज कुमार सिंह,अरून कुमार सिंह,शैलेश तिवारी व रामू शर्मा की भी मौजूदगी रही।
रिपोर्ट- वृजेश कुमार, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
काला कानून वापस लेने एंव टेट की अनिवार्यता खत्म करने हेतु अमेठी प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन
अमेठी पाँच सितम्बर शिक्षक दिवस होने के मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी के बैनर तले जनपद अमेठी के 31मार्च 2025 को सेवानिवृत 27 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती अमेठी में बड़े उत्साह के साथ मनायी गयी
