दिल्ली अलविदा बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी केजरीवाल
 
                                         
 
                                        दिल्ली अलविदा बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी केजरीवाल
आगरा। वाराणसी की आवाज। आम पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 की दिल्ली के सातों सीटों हारने के बाद दिल्ली को अलविदा कह अपने दल की विस्तार की तैयारी में जुट कर पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब केजरीवाल की नजर बिहार पर है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिहार में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है आप पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी तैयारी शुरू कर दें। आम पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि आम पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी यह निश्चित है लेकिन कितने सीटों पर लड़ेगी यह हम बाद में तय करके बताएंगे। वही संजय सिंह ने मोदी सरकार पर टिप्पणी कर कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार 1 साल के अंदर गिर जाएगी। संजय सिंह ने कारण को स्पष्ट करते हुए कहा की मोदी सरकार एनडीए के घटक दलों के उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहने की संभावना है। संजय सिंह ने कहा टीडीपी और जेडीयू अपना स्पीकर बनाएं नहीं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उनकी पार्टी कितने सदस्य टूटकर उनके साथ जाएंगे।
 
                                                
                                             
                                             
                            
 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                