आगरा में गोली लगने से व्यापारी की मौत लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं हुई बरामद
 
                                         
 
                                        आगरा में गोली लगने से व्यापारी की मौत लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं हुई बरामद
आगरा। वाराणसी की आवाज। सुबह बेडरूम में गोली चलने की आवाज पर मां भाग कर कमरे में पहुंची अतुल अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ा था उसके सिर में गोली लगी थी।। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर का बरामद नहीं हुई है।ऐसे में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है पुलिस घर के सभी लोगों से जांच पड़ताल कर रही है यह घटना थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना क्षेत्र की है। ट्रास यमुना निवासी अतुल 40 वर्षीय का तलाक हो चुका था उसने कुछ साल पहले ही दूसरी शादी की थी। परिजनों के अनुसार अतुल सुबह ना कर मंदिर गया वहां से लौट के बाद मन से चाय बनाने के लिए कहा मां चाय बनाने को कहकर अतुल अपने कमरे में चला गया वहां से गोली चलने की आवाज आई आवाज सुनकर मन कमरे में पहुंची तो देखा अतुल अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके सर से खून निकल रहा था खून निकलने का कारण उसके सिर में गोली लगी हुई थी।
रिपोर्ट- आरिफ खान बाबा, मंडल संवाददाता आगरा 
                                                
                                             
                                             
                            
 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                