•   Tuesday, 07 Apr, 2026
Warrantee Roza Ali arrested by Varanasi Police Station Shivpur Police Team

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टी रोजा अली गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टी रोजा अली गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा सेशन केस/420/2025 उ0प्र0 राज्य बनाम रोजा अली मु0अ0सं0-0034/2025 धारा 74/78/352/351(2) बी0एन0एस0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफ़र वारण्टी रोजा अली पुत्र बुद्ध बक्स निवासी पिसौर सुखाघाट थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-06.04.2026 को समय करीब 10.55 बजे वारण्टी के निवास स्थान पिसौर सुखाघाट थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार वारण्टी का विवरण-

01- रोजा अली पुत्र बुद्ध बक्स निवासी पिसौर सुखाघाट थाना शिवपुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।

(सम्बन्धित सेशन केस/420/2025 उ0प्र0 राज्य बनाम रोजा अली मु0अ0सं0-0034/2025 धारा 74/78/352/351(2) बी0एन0एस0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट)

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

वारण्टी के निवास स्थान पिसौर सुखाघाट थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से, दिनांक-06.04.2026 को समय करीब 10.55 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

01- उ0नि0 कोमल यादव थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

02- उ0नि0 विद्या सागर थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)