वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 70 (1), 351(2) बी०एन०एस० थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त अभिषेक चौहान पुत्र राज कुमार चौहान निवासी म0नं0 2/404 ए0के0-3 प्रेमचन्द्र नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक 12.07.2026 को समय करीब 09.55 बजे थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत महिला महाविद्यालय के सामने बी०एल०डब्लू० लारी गेट से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 11.07.2026 को वादिनी मुकदमा/पीड़िता द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादिनी मुकदमा / पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 70 (1), 351(2) बी०एन०एस० पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिषेक चौहान पुत्र राज कुमार चौहान निवासी म0नं0 2/404 ए0के0-3 प्रेमचन्द्र नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 12.07.2026 समय करीब 09.55 बजे, थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत महिला महाविद्यालय के सामने बी०एल०डब्लू० लारी गेट से।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 246/2026 धारा 70 (1), 351 (2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
2. म0उ0नि0 खुशबू कुमारी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 दयाशंकर शर्मा थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
4. का0 अवनीश कुमार यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
5. रि0का0 विद्याभूषण कुमार थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में वांछित 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी गये आभूषण अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये व नव हजार रुपये नगद बरामद
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में 1 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार