वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा नवजात बच्ची को पटक कर गम्भीर रूप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त विकास यादव गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा नवजात बच्ची को पटक कर गम्भीर रूप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त विकास यादव गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0303/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बी0एन0एस व 3 (1) द, 3 (1) ध व 3 (2) V SC/ST ACT से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त विकास यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी S- 6/143 KH अकथा पहाड़िया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी को आज दिनांक 07.06.2026 को समय 09.40 बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 06.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादी विकास यादव द्वारा वादी की नवजात बच्ची को पटक कर घायल कर देना, प्रतिवादी के परिजन द्वारा जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विकास यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी S- 6/143 KH अकथा पहाड़िया थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना सारनाथ परिसर से, दिनांक 07.06.2026 समय 09.40 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1. 0303/2026 धारा 109 (1)/352/351 (3) BNS व 3 (1) द, 3 (1) ध व 3 (2) V SC/ST ACT थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. रि0का0 विवेक कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. रि0का0 रमन कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. का0 कन्हैया खरवार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा बंद मकान से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी किए गए आभूषण व अन्य सामान कुल कीमत करीब 15 लाख रूपये बरामद
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील व साइकिल की चेन से बना हथियार बरामद